पत्नी सुषमा यादव, बेटी विजय लक्ष्मी के साथ कानपुर में आवंटित आवास में रहकर कारगिल पेट्रोल पंप का संचालन करती हैं। बेटी दिल्ली में पीसीएस की तैयारी कर रही है। पिता राम सागर यादव, मां सुखदेई ने बताया कि बेटे का दुख इसलिए हल्का हो जाता है कि वह देश के लिए बलिदान हुआ है। छोटेभाई अजय पाल यादव ने बताया कि उस समय उसकी उम्र 12 साल थी। वह भी देश की सेवा में जाना चाहता था, लेकिन भर्ती न होने से मायूस होना पड़ा। अब गांव में रहकर दुग्ध डेरी के साथ कृषि कार्य करता है।