कानपुर में एचडीएफसी बैंक की शाखाओं में पीएम आवास के फॉर्म न मिलने के कारण बुधवार को केडीए कार्यालय में आवेदकों की भीड़ उमड़ पड़ी। शाम तक आवेदन के फॉर्म जमा होते रहे। आवेदकों ने केडीए उपाध्यक्ष और सचिव से बैंक शाखाओं में ही फॉर्म मिलने और जमा करने की व्यवस्था करवाने की मांग की है।
केडीए ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 205 आवासों के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 17 अप्रैल है। केडीए के विशेष कार्याधिकारी रवि प्रताप सिंह ने एचडीएफसी बैंक की सभी शाखाओं में फॉर्म मिलने और जमा होने का दावा किया था। पहाड़पुर, अहिरवां और गोविंदनगर क्षेत्रों के आवेदकों ने बताया कि बैंक में फॉर्म उपलब्ध ही नहीं हैं।