फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur : पूर्व राज्य मंत्री प्रभु दयाल का निधन, आज सिद्धनाथ घाट पर होगा अंतिम संस्कार

Mon, 02 Jun 2025 12:23 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

अंतिम संस्कार आज सिद्धनाथ घाट पर होगा। जगईपुर के रहने वाले प्रभुदयाल के तीन बेटे वीर सिंह, बलवीर सिंह और रणवीर सिंह हैं। रणवीर यशोदानगर क्षेत्र से पार्षद भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
पूर्व राज्य मंत्री की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाई-ब्लॉक किदवईनगर निवासी पूर्व राज्य मंत्री और कानपुर देहात के सरवनखेड़ा के पूर्व विधायक प्रभुदयाल सिंह का रविवार शाम निधन हो गया। वह 98 वर्ष के थे।

विज्ञापन


सोमवार को उनका अंतिम संस्कार सिद्धनाथ घाट पर होगा। वह वर्ष 1977 में कानपुर देहात की सरवनखेड़ा सीट से जनता पार्टी की टिकट पर विधायक बने गए। इसके बाद उन्होंने अगला चुनाव वर्ष 1989 में जनता दल की ओर से लड़ा।
विज्ञापन


इसमें भी उन्हें भारी मतों से विजय हासिल हुई। इसके बाद उन्हें सरकार में खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री बनाया गया था। मूलरूप से जगईपुर के रहने वाले प्रभुदयाल के तीन बेटे वीर सिंह, बलवीर सिंह और रणवीर सिंह हैं। रणवीर यशोदानगर क्षेत्र से पार्षद भी रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें