Kanpur News: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महाराजपुर के ड्योढ़ी घाट स्थित विपश्यना केंद्र में ढाई घंटे का समय बिताया। यहां उन्होंने एक घंटे गहन साधना की और विपश्यना को आत्मिक शुद्धि का सशक्त माध्यम बताया।
कानपुर में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महाराजपुर के गंगा किनारे स्थित ड्योढ़ी घाट विपश्यना साधना केंद्र में करीब ढाई घंटे का समय बिताया। उन्होंने एक घंटे तक गहन साधना की और उसके बाद ट्रस्टियों से बातचीत की। कोविंद जी ने कहा कि गंगा तट पर स्थित यह स्थल बहुत रमणीय है और यहां कुछ घंटे बिताकर उन्हें बहुत शांति और सुख का अनुभव हुआ। उन्होंने विपश्यना को आत्मिक शुद्धि और मानसिक संतुलन का एक बहुत ही सशक्त माध्यम बताया।
विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रपति ने शिविरों की प्रक्रिया को समझा
धम्म कल्याण ट्रस्ट के ट्रस्टी अशोक साहू ने बताया कि साधना के बाद पूर्व राष्ट्रपति ने केंद्र की कार्यप्रणाली, शिविरों की रूपरेखा और इसके सामाजिक प्रभावों के बारे में जानकारी ली। विपश्यना केंद्र के आचार्य एम एल शंखवार ने बताया कि कोविंद जी ने उनके साथ साधना की और 10 दिवसीय व 20 दिवसीय शिविरों की प्रक्रिया को समझा।