फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: गंगा का जलस्तर बढ़ने से शुक्लागंज के मोहल्लों में घुसा पानी, प्रशासन ने पीड़ितों को बांटी राहत किट

Tue, 12 Aug 2025 04:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शुक्लागंज में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से पश्चिमी गंगाघाट के पाच मोहल्लों में पानी घुस गया है। इसके बाद जिला प्रशासन ने 110 बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री किट बांटी है।
विज्ञापन
बाढ़ पीड़ितों को बांटी गई राहत सामग्री किट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के शुक्लागंज में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से पश्चिमी गंगाघाट के पांच मोहल्लों में पानी घुस गया है। सोमवार को जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ पीड़ितों को 110 राहत सामग्री किट वितरित की गई। राजधानी मार्ग स्थित ओमप्रकाश ज्वालादेवी इंटर कॉलेज परिसर में पालिकाध्यक्ष कौमुदी पांडेय, सदर विधायक पंकज गुप्ता व डीएम गौरांग राठी ने किट वितरण किया। एसडीएम सदर क्षितिज द्विवेदी ने बताया कि सोमवार को पहले दिन 110 किट का वितरण किया गया है। शेष 40 और बाढ़ पीड़ितों को मंगलवार को किट दी जाएगी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग व लेखपाल अशोक सैनी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें