पनकी थानाक्षेत्र में रविवार रात एक लाख का पर्सनल लोन न चुका पाने के कारण तनाव में जूझ रहे फुटवियर कारीगर मूलरूप से उन्नाव के बिहार के रहने वाले मनीष कुमार दीक्षित (36) ने जान दे दी। कारीगर ने अपने दोस्त की आईडी से अप्रैल माह में एक लाख का लोन लिया था। परिजनों ने बताया कि वह एक माह से वह काम पर नहीं जा रहा था, साथ ही आज उसे पर्सनल लोन की किस्त जमा करनी थी। जिसके लिए उसके पास लगातार फोन आ रहा था। जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठा लिया। चाचा शिवकांत दीक्षित ने बताया कि 10 वर्षों से पनकी ईडब्ल्यूएस, गंगागंज कालोनी में पत्नी प्रियंका व तीन बेटी आशी, आन्या व वान्या के साथ रहते थे।