नौबस्ता में रविवार रात शहर के कुश्ती पहलवान संजू की चचेरी बहन अंजली गौतम (27) का शव साड़ी के फंदे पर लटकता मिला। मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अंजलि की बड़ी बहन कलकपूर्वा सचेंडी निवासी राजकुमारी ने बताया कि नौ साल पहले उसने पुताई का काम करने वाले कर्रही निवासी आकाश गौतम के साथ लव मैरिज की थी। जिससे उसके दो बच्चे आर्यन और आर्या हैं। लेकिन करीब छह महीने पहले आपस में हुए विवाद के बाद अंजली नौबस्ता में रहने वाले आकाश गुप्ता के साथ रहने लगी थी। बहन के अनुसार यहां भी दोनों की आपस में नहीं बनी। इसके चलते पहलवान की चचेरी बहन ने यह कदम उठा लिया। नौबस्ता थाना प्रभारी ने बताया कि युवती ने आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।