फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सीएसजेएमयू में मारपीट करने वाले पांच छात्र निलंबित, प्रवेश पर रोक

Sun, 24 Aug 2025 11:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

शुक्रवार को एक छात्र के बाइक लाने पर कैफेटेरिया में विवाद शुरू हुआ था।  इंजीनियरिंग और एमबीए के छात्र आरोपी हैं।
विज्ञापन
सीएसजेएम विवि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के कैफेटेरिया में हुई मारपीट के मामले में पांच छात्रों को निलंबित कर कैंपस में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। विवि के रजिस्ट्रार ने इन छात्रों को नोटिस जारी किया है। वहीं विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के निर्देशन पर जांच के लिए एक कमेटी का गठन हुआ है। जब तक जांच चलेगी तब तक छात्र कैंपस में प्रवेश नहीं कर सकते हैं।

विज्ञापन


सीएसजेएमयू में छात्रों के दोपहिया वाहन लाने पर रोक लगी है। शुक्रवार को कैफेटेरिया के पास इंजीनियरिंग के छात्र को बाइक पर घूमते देख एमबीए के छात्रों ने पूछताछ की तो वह भड़क गया और गालीगालौज करने लगा। धीरे-धीरे दोनों ओर से छात्र जमा हो गए और जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंचे गार्ड की भी छात्रों ने पिटाई कर दी। विवि प्रशासन ने प्रथम दृष्ट्या जांच करते हुए मारपीट के मामले में पांच छात्रों को आरोपी बनाया है। इसमें एमबीए द्वितीय वर्ष के हिमांशु शर्मा, अभिजीत सिंह भदौरिया, रिषभ कुशवाहा, माधवेंद्र कटियार और बीटेक सातवें सेमेस्टर के छात्र शिवम सोनकर शामिल हैं।

विवि प्रशासन ने इस मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया है। कमेटी की रिपोर्ट आने तक इन पांच छात्रों को संबंधित पाठ्यक्रम से निलंबित कर दिया है और कैंपस में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है। विवि कुलसचिव की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने पर विवि की ओर से अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें