फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पांच लाख लोगों को पेयजल संकट से मिली राहत, दस दिन बाद शुरू हुई पानी की आपूर्ति

Sun, 30 Jan 2022 02:27 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

मुख्य पाइप लाइन की मरम्मत के चलते गंगा बैराज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पिछले दस दिनों से बंद था। जिसके कारण शहर के पांच लाख लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा था। गंगा बैराज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से दसवें दिन शुक्रवार को सिटी से साउथ तक पानी की आपूर्ति की गई।
विज्ञापन
गंगा बैराज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा बैराज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से दसवें दिन शुक्रवार को सिटी से साउथ तक पानी की आपूर्ति की गई। इससे पेयजल संकट का सामना कर रहे पांच लाख लोगों को राहत मिली। बैराज से फूलबाग इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन तक पानी पहुंचाने वाली घटिया मुख्य पाइप लाइन 19 जनवरी को मकरावटगंज में केडी पैलेस के पास फट गई थी।

विज्ञापन


उसी समय बैराज प्लांट बंद करने से सिटी से साउथ तक पानी की आपूूर्ति ठप हो गई थी। जल निगम ने 26 जनवरी को देर रात टूटा पाइप जोड़ने के बाद 27 को दोपहर में बैराज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट चालू कर टंकियां भरीं लेकिन घरों तक पानी नहीं पहुंचा था।

जल निगम के सहायक अभियंता अजीम हुसैन ने बताया कि शुक्रवार को बैराज प्लांट का दूसरा पंप भी चालू कर प्रेशर से सिटी से साउथ तक पानी की आपूर्ति की गई। पाइप लाइन में कहीं कोई नया लीकेज नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें