एमराल्ड गार्डेन में फायर रोबोट ने दिखाया दम
- फोटो : amar ujala
कानपुर में स्वरुप नगर स्थित एमराल्ड गार्डेन में अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत द आईकॉनिक टॉवर में सोमवार को मॉकड्रिल हुई। बेसमेंट और नौवीं मंजिल पर आग के हालात बनाकर बचाव कार्य का अभ्यास किया गया। बेसमेंट में धुएं और भीषण आग से निपटने के लिए फायर फाइटिंग रोबोट का इस्तेमाल किया गया।
वहीं, ऊंचाई पर फंसे लोगों को निकालने के लिए हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म लगाया गया। टीम ने तेजी से फायर फाइटिंग, रेस्क्यू और इवैक्यूएशन का प्रदर्शन किया। मल्टी डिजास्टर रिस्पॉन्स व्हीकल और आधुनिक उपकरणों की मदद से आपदा से निपटने की क्षमता दिखाई गई।