फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Fire: 50 से ज्यादा झोपड़ियों में लगी भीषण आग, धमाकों से दहला इलाका…खंभे से गिरी चिंगारी से हुआ हादसा

Wed, 18 Jun 2025 07:24 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पनकी इलाके में 50 से ज्यादा झोपड़ियों में भीषण आग लग गई। देर रात खंभे से गिरी चिंगारी से हादसा हुआ है। सूचना पर पहुंचे दमकल के आठ वाहनों ने डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
kanpur fire accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में पनकी थाना क्षेत्र के रतनपुर में मंगलवार देर रात खंभे से गिरी चिंगारी के कारण सड़क किनारे की 50 से ज्यादा झोपड़ियां चपेट में आ गई। जब तक लोग फायर बिग्रेड पुलिस पुलिस को सूचना देते आग ने विकराल रूप ले लिया।

विज्ञापन

kanpur fire accident - फोटो : amar ujala
सोते समय हुई घटना के कारण अफरातफरी मच गई। किसी तरह पीड़ितों ने अपने आशियाना से भागकर जान बचाई। झोपड़ियों में भीषण आग के कारण एक के बाद एक धमाके हुए, जिससे पूरा इलाका दहल गया। लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड पहुंची और आग को काबू करने के प्रयास शुरू किए। ग

kanpur fire accident - फोटो : amar ujala
मिनटों में आग ने 50 झोपड़ियों को चपेट में ले लिया
पनकी के शताब्दी नगर रतनपुर में सड़क किनारे 50 से ज्यादा झोपड़ियों में सैकड़ों लोग गुजर बस करते हैं। रात करीब एक बजे बस्ती के ऊपर खंभे से निकली चिंगारी किसी झोपड़ी में पड़ी गई। मिनटों में झोपडी में लगी आग ने एक के बाद एक झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया।

kanpur fire accident - फोटो : amar ujala
स्टोव और सिलेंडर फटने से हुए धमाके
आग लगने से लोग अपने गृहस्थी लेकर जान बचाकर भागे। झोपड़ियों के अंदर सो रहे बच्चों और महिलाओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा। झोपडियों के अंदर रखे सिलेंडर और स्टोफ फटने से तेज धमाके हुए। आग की घटना से महकमे में हडकंप मच गया।

kanpur fire accident - फोटो : amar ujala
कई किमी तक दिखा भयावह नजारा
दमकल की छह गाड़ियां बस्ती के चारों तरफ से पानी डालकर आग बुझाने में लगी हैं। कई किमी तक से आग के भयावह नजारा साफ देखने लगे। आग से गरीबों की गृहस्थी जलने से बिलखने लगे। पनकी, अरमापुर, सचेंडी समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन

kanpur fire accident - फोटो : amar ujala
कोई जनहानि नहीं हुई है
मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है। झोपड़ियों से सभी को बाहर सुरक्षित निकाल लिया गया है। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें