फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Fire: कुर्सी गोदाम में भीषण आग, दमकल की छह गाड़ियों ने पाया काबू, लाखों का नुकसान…कोई जनहानि नहीं

Fri, 08 Aug 2025 02:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जूही थाना क्षेत्र में परमपुरवा इलाके के एक कुर्सी गोदाम में भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल की छह गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस घटना में लाखों का नुकसान हुआ है, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
kanpur fire accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में जूही थाना क्षेत्र के परमपुरवा इलाके में शुक्रवार दोपहर एक कुर्सी गोदाम में भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की छह गाड़ियों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। इस घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन

kanpur fire accident - फोटो : amar ujala

मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि आग पर नियंत्रण पाने के लिए मीरपुर, लाटूश रोड और फजलगंज के फायर स्टेशनों से कुल छह गाड़ियों को लगाया गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

विज्ञापन

kanpur fire accident - फोटो : amar ujala
आग लगने के कारणों की जांच
वहीं, गोदाम मालिक रामशरन साहू ने बताया कि आग से गोदाम में रखा सारा फोम और कुर्सी बनाने का सामान जल गया है, जिससे उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें