फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सीएमओ कार्यालय के कंप्यूटर कक्ष में आग, पीए मातृत्व वंदन योजना के रिकॉर्ड समेत महत्वपूर्ण दस्तावेज जले

Tue, 23 Apr 2024 01:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सीएमओ कार्यालय में आग लगने से हड़कंप मच गया। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना के रिकॉर्ड समेत जरूरी दस्तावेज जल गए। 
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय के कंप्यूटर कक्ष में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में चकेरी रामादेवी स्थित सीएमओ कार्यालय के कंप्यूटर कक्ष में सोमवार रात संदिग्ध हालात में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना का रिकॉर्ड, महत्वपूर्ण दस्तावेज, डेस्कटॉप, कंप्यूटर सीपीयू और प्रिंटर जलकर राख हो गए।

विज्ञापन


सीएमओ कार्यालय के चौकीदार राहुल चौधरी ने बताया कि रात करीब पौने नौ बजे कमरे से धुआं निकलता देखा। चालक शिव कुमार सिंह की मदद से कमरे के बाहर लगी खिड़की का शीशा तोड़ा और बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि आग की लपटे बढ़ने लगी तो अधिकारियों और दमकल को सूचना दी। सूचना पर करीब 10 बजे पहुंची दमकल ने आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। दमकल कर्मियों का कहना है कि संभव है कि कार्यालय में कोई बिजली उपकरण चलता रहा हो और उसकी वजह से शॉर्ट सर्किट हादसा हो गया। डिप्टी सीएमओ रमित रस्तोगी ने कहा कि मंगलवार को लगी आग से हुए नुकसान की जानकारी जुटाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें