कानपुर-सागर हाईवे पर सजेती थाना अंतर्गत यमुना पुल पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां एक की मौत हो गई। दूसरे घायल का इलाज जारी है। जनपद कानपुर के गुज्जा का डेरा दपसौरा निवासी राम स्वरुप (60) और रंजीत (35) बाइक से मुख्यालय आ रहे थे। तभी कानपुर-सागर हाईवे पर यमुना पुल पर ट्रक ने टक्कर मार दी।