फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कबाड़ गोदाम में धमाके के बाद लगी आग, नौ मजदूर झुलसे, कबाड़ को कंप्रेशर मशीन में दबाते समय हुआ हादसा

Sun, 25 Jun 2023 12:21 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

यूपी के कानपुर में जूही राखी मंडी स्थित कबाड़ गोदाम में कई धमाकों के साथ आग लग गई। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग से नौ मजदूर झुलस गए।
विज्ञापन
कबाड़ गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में जूही राखी मंडी स्थित कबाड़ गोदाम में शनिवार सुबह एक के बाद एक हुए कई धमाकों के साथ आग लग गई। कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले आग चारों ओर फैल गई। वहां काम कर रही एक महिला समेत नौ मजदूर झुलस गए। धमाके और चीख पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया। वहीं, मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


बेकनगंज निवासी रिजवान का जूही राखी मंडी में कबाड़ गोदाम है। गोदाम में कबाड़ को कंप्रेसर मशीन से दबाने का काम होता है। रोजाना की तरह शनिवार सुबह भी काम हो रहा था। करीब साढ़े 11 बजे तेज धमाका हुआ और गोदाम में आग लग गई। आग की वजह से वहां रखे कबाड़ में एक के बाद एक करीब एक दर्जन धमाके हुए। इस दौरान किदवईनगर नटवन टोला निवासी मीना, गोविंदनगर कच्ची बस्ती निवासी कमल, राखी मंडी निवासी समर, फजलगंज निवासी सिराज, पप्पू, फतेहपुर के खरिया हसवां गांव निवासी अफसर, मध्यप्रदेश के सागर जिले के देवरी निवासी अरविंद, बेकनगंज निवासी मेराज, रेहान झुलस गए।

आसपास के लोगों ने अग्निशमन उपकरण लेकर आग बुझाने के साथ सभी मजदूरों को बाहर निकाला और किदवईनगर स्थित भार्गव अस्पताल एवं ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। कबाड़ गोदाम के सामने स्थित एक कारखाने के मैनेजर नितिन केसरवानी ने बताया कि उन्होंने कंट्रोल रूम पर सूचना दी। मौके पर दमकल की दो गाड़ियां पहुंची और दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। इस दौरान अस्पताल में मरीजों को देखने एसीएम प्रथम आकांक्षा गौतम, एसीपी बबूपुरवा संतोष सिंह,एसीपी नौबस्ता अभिषेक शुक्ला पहुंचे।

हालत बिगड़ने पर उर्सला हुए रेफर
मीना और मेराज की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, अन्य झुलसे मजदूरों को भी बेहतर उपचार के लिए प्रशासन ने भार्गव अस्पताल से उर्सला भेज दिया। अफसरों का कहना था कि चूंकि हैलट में बर्न यूनिट नहीं थी, इस वजह से उर्सला में ही भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

सबकुछ इतनी तेज हुआ कि कुछ समझ ही नहीं आया
आग और धमाके की चपेट में आने वाले घायलों ने बताया कि सबकुछ इतनी तेजी से हुआ कि कुछ समझ नहीं आया। घायल समर ने बताया कि वह सभी कंप्रेसर में कचरा छांटकर डाल रहे थे। अचानक एक जोरदार धमाका हुआ और फिर आग की बहुत ऊंची लपट उठी, जिससे वहां मौजूद सभी लोग झुलस गए। सिराज ने बताया कि धमाका होते ही सिर्फ मेराज पर नजर पड़ी जिसकी पैंट से आग की लपटें उठ रहीं थीं। फिर एक के बाद एक और धमाके शुरू हुए तो सब जान बचाने के लिए चिल्लाते हुए बाहर की ओर भागे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें