फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: चकेरी थानाप्रभारी के खिलाफ उन्हीं के थाने में दर्ज हुई रिपोर्ट, पढ़ें मामला

Tue, 02 Sep 2025 11:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

चकेरी में जमीन पर कब्जा दिलाने के मामले में दूसरे पक्ष से सांठगांठ करने का आरोप लगा है। 
 
विज्ञापन
चकेरी थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला व तत्कालीन चौकी प्रभारी सनिगवां अंकित खटाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चकेरी थानाप्रभारी संतोष कुमार शुक्ला के खिलाफ उन्हीं के थाने में हाईकोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। एक महिला ने उनकी जमीन पर पुलिस बल समेत अन्य साथियों के साथ तोड़फोड़ कर कब्जा करने व पति समेत पक्ष के अन्य लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी समेत तत्कालीन सनिगवां चौकी इंचार्ज, एक बिल्डर व एक अन्य के अलावा 40 अज्ञात पर डकैती, घर में अवैध रूप से घुसकर तोड़फोड़ करने समेत सात धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


लालबंगला के चंद्र नगर निवासी संगीता जायसवाल के मुताबिक उनके प्लॉट में दुकानें बनी हैं, जिनका वह लगातार गृहकर भी भर रही हैं। उनके मुताबिक इस जमीन के स्वामित्व का विवाद सुशील वार्ष्णेय व अभिषेक वार्ष्णेय से वर्ष 2023 से कोर्ट के एफटीसी सीनियर डिवीजन में विचायाधीन भी है। वहीं इसका एक वाद हाईकोर्ट में भी विचाराधीन है। इसके बाद भी चकेरी थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला, तत्कालीन सनिगवां चौकी प्रभारी अंकित खटाना, योगी बिल्डर व धर्मेंद्र यादव के साथ करीब 40 अज्ञात व पुलिस बल बीती 29 मार्च को जमीन पर पहुंचे। आरोप है कि आरोपियों ने बिना कोर्ट या सक्षम अधिकारी के आदेश के जमीन की दीवार और मेनगेट तोड़कर अवैध रूप से कब्जा करवा दिया।

इसके साथ ही पुलिसकर्मियों ने उनके भतीजे अभिषेक जायसवाल, भतीजी ज्योति जायसवाल, ललित, आशीष जायसवाल, बुआ विनीता जायसवाल को लाठी-डंडों से पीटा जिससे उन्हें चोटें भी आईं। आरोप है कि इस सभी का पुलिस की ओर से कराए मेडिकल में एक भी चोटें नहीं दिखाई गईं और सभी पर उल्टा शांतिभंग की कार्रवाई कर चालान भी कर दिया गया। साथ ही सभी का लैपटॉप व मोबाइल भी छीन लिया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि जमीन में उनके पति संजय जायसवाल के व्यापार का डेढ़ करोड़ का माल भी रखा था जिसे आरोपी ट्रक से गायब कर रहे हैं। साथ ही जमीन पर बने भवन में छह लाख की कीमत के जेवरात व अन्य सामान समेत एक मवेशी भी लूट लिया है। पीड़िता ने हाईकोर्ट में मामले की शिकायत की जिसकी सुनवाई के बाद कोर्ट ने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिये।

हाईकोर्ट के आदेश पर चकेरी थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला, तत्कालीन सनिगवां चौकी प्रभारी अंकित खटाना, योगी बिल्डर और धर्मेन्द्र यादव समेत 40 अज्ञात पर डकैती, मारपीट, अपराध की दृष्टि से जबरन घर में घुसना, भवन में तोड़फोड़ कर आर्थिक क्षति पहुंचाना समेत सात धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।- सत्यजीत गुप्ता, डीसीपी पूर्वी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें