फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चकेरी थाना प्रभारी पर उन्हीं के थाने में एफआईआर, जमीन पर कब्जा दिलाने में दूसरे पक्ष से सांठगांठ का आरोप

Wed, 03 Sep 2025 05:21 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: हाईकोर्ट के आदेश पर चकेरी थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला, तत्कालीन सनिगवां चौकी प्रभारी अंकित खटाना, योगी बिल्डर और धर्मेन्द्र यादव समेत 40 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
संतोष कुमार शुक्ला और अंकित खटाना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में चकेरी थानाप्रभारी संतोष कुमार शुक्ला के खिलाफ उन्हीं के थाने में मंगलवार को हाईकोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। एक महिला ने उनकी जमीन पर पुलिस बल समेत अन्य साथियों के साथ तोड़फोड़ कर कब्जा करने व पति समेत पक्ष के अन्य लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

पीड़िता ने थाना प्रभारी समेत तत्कालीन सनिगवां चौकी इंचार्ज, एक बिल्डर व एक अन्य के अलावा 40 अज्ञात पर डकैती, घर में अवैध रूप से घुसकर तोड़फोड़ करने समेत सात धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। लालबंगला के चंद्र नगर निवासी संगीता जायसवाल के मुताबिक उनके प्लॉट में दुकानें बनी हैं, जिनका वह लगातार गृहकर भी जमा रही हैं।

एक वाद हाईकोर्ट में भी विचाराधीन
उनके मुताबिक इस जमीन के स्वामित्व का विवाद सुशील वार्ष्णेय व अभिषेक वार्ष्णेय से वर्ष 2023 से कोर्ट के एफटीसी सीनियर डिवीजन में विचाराधीन भी है। इसका एक वाद हाईकोर्ट में भी विचाराधीन है। इसके बाद भी चकेरी थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला, तत्कालीन सनिगवां चौकी प्रभारी अंकित खटाना, योगी बिल्डर व धर्मेंद्र यादव के साथ करीब 40 अज्ञात लोग व पुलिस कर्मी बीती 29 मार्च को जमीन पर पहुंचे।

सभी पर उल्टा शांतिभंग की कार्रवाई कर चालान किया
आरोप है कि आरोपियों ने बिना कोर्ट या सक्षम अधिकारी के आदेश के जमीन की दीवार और मेनगेट तोड़कर अवैध रूप से कब्जा करवा दिया। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों ने उनके भतीजे अभिषेक जायसवाल, भतीजी ज्योति जायसवाल, ललित, आशीष जायसवाल, बुआ विनीता जायसवाल को लाठी-डंडों से पीटा, जिससे उन्हें चोटें भी आईं। आरोप है कि इस सभी का पुलिस की ओर से कराए मेडिकल में एक भी चोट नहीं दिखाई गई और सभी पर उल्टा शांतिभंग की कार्रवाई कर चालान भी कर दिया गया।

डेढ़ करोड़ का माल भी गायब कर दिया
पीड़िता का यह भी आरोप है कि जमीन पर उनके पति संजय जायसवाल के व्यापार का डेढ़ करोड़ का माल भी रखा था, जिसे आरोपियों ने गायब कर दिया। साथ ही जमीन पर बने भवन में छह लाख की कीमत के जेवरात व अन्य सामान लूट लिया। पीड़िता ने हाईकोर्ट में मामले की शिकायत की जिसकी सुनवाई के बाद कोर्ट ने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश पर चकेरी थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला, तत्कालीन सनिगवां चौकी प्रभारी अंकित खटाना, योगी बिल्डर और धर्मेन्द्र यादव समेत 40 अज्ञात पर डकैती, मारपीट, अपराध की दृष्टि से जबरन घर में घुसना, भवन में तोड़फोड़ कर आर्थिक क्षति पहुंचाना समेत सात धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  -सत्यजीत गुप्ता, डीसीपी पूर्वी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें