शुक्रवार को कारोबारियों ने दरोगा से गहने वापस मांगे तो 50 हजार की रिश्वत मांगी। कारोबारियों ने पुलिस कमिश्नर को इसकी जानकारी दी। सीपी के निर्देश पर एसीपी कोतवाली समेत तीन थानों का फोर्स कारोबारियों संग दरोगा के बुलाए हुए स्थान सिविल लाइंस पहुंचे, जहां महिला दरोगा को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया गया।
सरकारी स्कूल का चपरासी है मुखबिर
राहुल शुक्ला बिल्हौर का रहने वाला है। वह एक सरकारी स्कूल में चपरासी है। वह कानपुर में तैनात रहे एक इंस्पेक्टर का भी कारखास रहा है। राहुल शुक्ला इसी तरह की कई घटनाओं में शामिल रहा है। जानकारी के मुताबिक वह अवैध पिस्टल लगाकर चलता है। पुलिस की दबिश में भी शामिल रहता है।
पूर्व में भी कई कारोबारियों को लगा चूकी थी चूना
पुलिस की जांच में पता चला कि भुवनेश्वरी देवी, सेक्स रैकेट संचालिका और मुखबिर की मदद से गैरजनपदों से आने वाले व्यापारी, कारोबारियों को अपने जाल में फंसाते थे। बाद में उनसे रंगदारी वसूलते थे। बदनामी के भय से हर बार लोग उनकी मांग पूरी कर देते थे, लेकिन इस बार कारोबारियों की हिम्मत ने महिला दरोगा का खेल खत्म कर दिया।
जैसे ही मामले की जानकारी हुई तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। आरोपी दरोगा व होमगार्ड समेत अन्य पर केस दर्ज किया गया है। उनकी गिरफ्तारी भी कर ली गई है।- आनंद प्रकाश तिवारी, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर कानून-व्यवस्था
- जालौन के दो व्यापारी गुरुवार देर रात सेक्स रैकेट संचालिका के घर पहुंचे।
- साजिश के तहत देर रात मुखबिर संग मिलकर दरोगा भुवनेश्वरी देवी ने दबिश दी।
- व्यापारियों को पीटा, डरा धमका कर उनके लाखों के गहने लूट लिए।
- अपहरण कर ढाबे पर ले जाकर बंधकर बना कर फिर पीटा ।
- छोड़ने के बाद गहने वापस करने के लिए मांगी 15 लाख की रंगदारी ।
- व्यापारियों ने अधिकारियों से की शिकायत तब हुआ खेल का भंडाफोड़ ।