फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: दोस्त के साथ मिलकर पिता को उतारा था मौत के घाट, संपत्ति के लालच में बेटे ने की वारदात, दो गिरफ्तार

Fri, 19 Sep 2025 02:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कल्याणपुर में संपत्ति के विवाद में बेटे ने अपने ही रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी पिता की हत्या की थी। पुलिस ने गुमशुदगी की जांच के बाद बेटे और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के कल्याणपुर में युवक ने संपत्ति के लालच में पिता की हत्या कर युवक को मौत के घाट उतार दिया। रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी मार्च 2025 से लापता थे। पुलिस ने जून में उनकी गुमशुदगी लिखी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन

डीसीपी पश्चिम दिनेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक पुराना शिवली रोड कल्यानपुर निवाशी कमलापति तिवारी (62) रेलवे में गार्ड के पद से बिहार से सेवानिवृत्त हुए थे। वह 15 मार्च 2025 को घर से किसी कार्य के लिए निकले लेकिन वापस नहीं आए। उनका मोबाइल भी बंद आ रहा था।

Trending Videos

पिता की हत्या का आरोपी और उसका साथी - फोटो : amar ujala
पति की दर्ज कराई थी गुमशुदगी
पत्नी मधु  तिवारी ने रिश्तेदारों और संबंधियों  से जानकारी जुटाई, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। उन्होंने 13 मई 2025 को पति की गुमशुदगी लिखवाई। पुलिस ने जांच की और अलग-अलग टीमों ने पड़ताल की। इस दौरान औरैया पुलिस से संपर्क करने पर जानकारी मिली थी कि 18 मार्च 2025 को एक अज्ञात युवक के शव का पंचायतनामा तैयार किया गया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : amar ujala
दोनों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा
युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। शव के फोटो को देख मधु तिवारी ने पहचान अपने पति कमलापति तिवारी के रूप में की। इसके बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट को हत्या में तरमीम किया गया। जांच में कमलापति तिवारी के मोबाइल की आखिरी लोकेशन जयनगर बिहार की पाई गई थी। प्रकरण में जांच के आधार पर उनके बेटे रामजी तिवारी और माधवपुरम आईआईटी सोसाइटी निवासी ऋषभ शुक्ला पुत्र दिनेश चंद्र शुक्ला को को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें