फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता बना हैवान: 11 साल की बेटी को बनाता रहा हवस का शिकार, तबीयत बिगड़ी तो खुला घिनौना राज, दरिंदगी की दास्तां

Sat, 06 Jun 2026 08:34 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Father Shameful Act: सेनपश्चिम पारा में एक पिता ने अपनी 11 वर्षीय बेटी के साथ महीनों तक दुष्कर्म किया। लखनऊ में तबीयत बिगड़ने पर घटना का पता चला। मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के सेनपश्चिम पारा थाना क्षेत्र में रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना हुई। एक सरकारी विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मी पिता अपनी ही 11 वर्षीय बेटी को कई महीनों से हवस का शिकार बनाता रहा। मां के साथ लखनऊ एक बर्थडे पार्टी में गई बच्ची की अचानक तबीयत बिगड़ी, तो मां उसे अस्पताल ले गई।

विज्ञापन

वहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद बेटी से दुष्कर्म की पुष्टि की तो मां सन्न रह गई। बेटी ने मां को बिलखते हुए पिता की काली करतूत बयां की। शहर लौटते ही महिला ने गुरुवार को पति के खिलाफ बेटी से दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया।

युवक से अंतरधार्मिक प्रेमविवाह किया था
पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 12 वर्ष पहले 2014 को सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र निवासी युवक से अंतरधार्मिक प्रेमविवाह किया था। वर्ष 2015 में उन्होंने एक बेटी और 2023 में एक बेटे को जन्म दिया। बताया बीते मंगलवार को वह अपने दोनों बच्चों के साथ लखनऊ में एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने गई थीं।

बेटी को नर्सिंगहोम में भर्ती कराया
वहां अचानक बेटी के निजी अंगों से रक्तस्राव शुरू हो गया। इस पर उन्होंने बेटी को नर्सिंगहोम में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने बेटी के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि की। यह सुनते ही उनके होश उड़ गए। बेटी से पूछने पर उसने पिता द्वारा लगातार कई महीने से दुष्कर्म करने की जानकारी दी।

मां-बेटी फूट-फूटकर बिलखने लगीं
इसके बाद मां-बेटी फूट-फूटकर बिलखने लगीं। बेटी ने मां को बताया कि पिता उसे कई महीने से मोबाइल पर जबरन गंदी फिल्में दिखाकर गलत काम करने का दबाव बनाते थे। विरोध करने पर डराते-धमकाते थे। गुरुवार को लखनऊ से लौटकर मां ने थाने पहुंचकर अपने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

आरोपी पिता को गिरफ्तार कर भेजा जेल
शुक्रवार सुबह पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया। सेनपश्चिम पारा थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि पिता को जेल भेजने के साथ ही बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।  मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें