किशोरी के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस की महिलाएं मौके पर दौड़ पड़ीं और उन्होंने आरोपी पिता को रंगे हाथों दबोच लिया। सूचना पर तत्काल पहुंची नौबस्ता थाना पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में लोक-लाज और कलयुगी पिता की इस घिनौनी करतूत को लेकर भारी आक्रोश है।
घर में अकेला पाकर बेटी पर टूटा नशे में धुत पिता
पुलिस को दी गई शिकायत और शुरुआती जांच के मुताबिक, 15 वर्षीय पीड़िता ने अपने पिता पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। किशोरी का कहना है कि गुरुवार शाम को उसकी मां और परिवार के अन्य सदस्य किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे और वह घर में बिल्कुल अकेली थी।
चीख-पुकार सुनकर दौड़ीं पड़ोस की महिलाएं
अचानक पिता के इस रूप को देखकर किशोरी सहम गई, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। खुद को बचाने के लिए वह जोर-जोर से चीखने-चिल्लाने लगी। गनीमत यह रही कि पीड़िता की चीखें सुनकर आसपास के घरों में रहने वाली महिलाएं तुरंत हरकत में आ गईं।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी भी मामले की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी पिता के खिलाफ पोक्सो एक्ट और दुष्कर्म के प्रयास सहित अन्य गंभीर व सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
डीसीपी (दक्षिण) दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि "नौबस्ता क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के साथ उसके पिता द्वारा ही बदसलूकी और दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। नियमानुसार किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। इसके साथ ही माननीय न्यायालय में पीड़िता के कलमबंद (धारा 164 के तहत) बयान दर्ज कराए जाएंगे। बयानों और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।"