फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KANPUR: संदिग्ध हालात में फैशन डिजाइनर की मौत, फ्लैट में पड़ा मिला शव, परिजनों में कोहराम

Mon, 13 Jun 2022 12:18 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में फैशन डिजाइनर की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नवाबगंज स्थित सांई धाम अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर ए-1 में रविवार दोपहर एक फैशन डिजाइनर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। फ्लैट से बदबू आने पर गार्ड ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हालांकि मौत की वजह स्पष्ट नहीं होने पर विसरा सुरक्षित रखा गया है।

विज्ञापन


मूलरूप से शिकोहाबाद निवासी अर्चित अवस्थी (36) पेशे से फैशन डिजाइनर थे। पांच सालों से अकेले फ्लैट में किराये पर रह रहे थे। नवाबगंज इंस्पेक्टर आशीष द्विवेदी ने बताया कि रविवार को जब नौकरानी फ्लैट में काम करने पहुंची तो दरवाजा नहीं खुला। उसने इसकी जानकारी गार्ड को दी। जब गार्ड पहुंचा तो भीतर से बदबू आ रही थी। साइड की खिड़की से भीतर देखा तो अर्चित औंधे मुंह पड़े थे।

विज्ञापन

10 जून को दिखे थे आखिरी बार
इंस्पेक्टर ने बताया कि गार्ड से पूछताछ में सामने आया कि अर्चित हर सुबह वॉक पर जाते थे। 10 जून को भी गए थे। उसके बाद से नहीं देखे गए। नौकरानी को एक दिन छोड़कर काम के लिए बुलाते थे। जांच में सामने आया कि अर्चित शराब के लती थे। फ्लैट में शराब की बोतलें, सिगरेट आदि बरामद हुई है। आशंका है कि नशे की वजह से अर्चित की जान चली गई।

साजिश की आशंका नहीं
फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की छानबीन की। दरवाजा भीतर से लॉक होने की पुष्टि हुई। किसी अन्य जगह से एंट्री की गुंजाइश नहीं। इसलिए साजिश की आशंका से इनकार किया जा रहा। अर्चित डॉ. जुगल किशोर के इकलौते बेटे थे। शादी नहीं की थी। माता-पिता शिकोहाबाद में ही रहते हैं। उनकी मौत की सूचना पर शहर आ गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें