Kanpur News: शिवराजपुर के भौनतपुर गांव में एक रजबहे की पटरी फटने से सैकड़ों बीघा धान और मक्का की फसल पानी में डूब गई है। इससे किसान चिंतित हैं और उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
कानपुर में शिवराजपुर ब्लॉक क्षेत्र के भौनतपुर गांव में एक रजबहे की पटरी फटने से किसानों में हड़कंप मच गया है। पटरी फटने के कारण रजबहे का पानी आसपास के खेतों में भर गया, जिससे सैकड़ों बीघा धान और मक्का की फसल पानी में डूब गई है।
विज्ञापन
किसानों को अपनी फसल के नुकसान की चिंता सता रही है। जलभराव के कारण उनकी मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। किसानों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पटरी की मरम्मत कराने और फसल के नुकसान का जायजा लेने की मांग की है।