फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कुत्ते के काटने के विरोध में परिवार को घर में घुसकर पीटा, दो समुदायों के बीच हुआ विवाद, 30 पर रिपोर्ट

Tue, 04 Apr 2023 12:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में गुजैनी थाना क्षेत्र के मर्दनपुर में सोमवार शाम कुत्ते के काटने के विरोध में एक समुदाय के लोगों ने दूसरे के घर में घुसकर परिवार को जमकर पीट दिया। सूचना पर बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति काबू में की। पीडि़त पक्ष की तरफ से आठ नामजद व 22 अज्ञात के खिलाफ बलवा समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन


मोहल्ले में रहने वाले बजरंग दल के कार्यकर्ता पुनीत यादव ने पुलिस को बताया कि शाम को उनका पांच वर्षीय भांजा घर के बाहर खेल रहा था। तभी मोहल्ले में रहने वाले मुस्लिम अली के कुत्ते ने उसे काट लिया। जब इसका विरोध करते हुए भांजा का इलाज कराने के लिए कहा तो गालीगलौज पर उतर आए। मना करने पर आरोपी ने अपने साथियों चलई अली, अरुन अली, साहिब अली, देवा अली, साहिल अली, जनिया अली, चुनिया अली, राजा हुसैन व 22 अज्ञात के साथ मिलकर घर में घुसकर परिवार पर हमला कर दिया। इससे पुनीत, धर्मवीर, कल्लू, संतोष, उनकी मां व बहन गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर बजरंगदल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। फोर्स संग मौके पर पहुंचे गुजैनी थाना प्रभारी राजेश कुमार ने दोनों पक्षों को समझाबुझा कर किसी तरह शांत कराया। उन्होंने बताया कि कुत्ते के काटने को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि, पुनीत ने दी गई तहरीर में बताया कि घर के सामने स्थित नाली और कब्जे को लेकर सोमवार सुबह कहासुनी हुई थी। इसी खुन्नस में शाम को आरोपियों ने घर में घुसकर चापड़ से हमला करके सभी को घायल कर दिया। थाना प्रभारी के अनुसार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच की जा रही है। स्थिति दोबारा न बिगड़े इसके लिए मौके पर कुछ घंटों के लिए पीएसी तैनात की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें