कानपुर में सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक फर्जी रेलवे अधिकारी को पकड़ लिया गया। सतर्कता विभाग की सूचना पर सक्रिय हुए अधिकारियों ने उसे हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी शिवगंगा एक्सप्रेस में सफर कर रहा था।
साथ ही, खुद को रेलवे का अधिकारी बताकर लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा दे रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह कई लोगों से रुपये भी ले चुका है। मामले की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।