जूही थाना क्षेत्र में सोमवार शाम को गुटखा फैक्टरी में करंट लगने से कर्मी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जूही थाना प्रभारी केके पटेल ने बताया कि सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के गढ़ेवा मोहसिन निवासी विजय कुमार गुप्ता (46) थानाक्षेत्र स्थित शिखर पान मसाला फैक्टरी में नौकरी करते थे। वह मंगलवार को ड्यूटी पर आया था।