फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर रंगदारी केस: FIR लेखक ने कहा- सुरेश खुद लाए थे तहरीर, कोर्ट में पेश हुआ दूसरा गवाह, अगली सुनवाई पांच को

Sat, 03 Oct 2026 03:05 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: ढाई करोड़ रुपये रंगदारी वसूली मामले में जिला जज अनमोल पाल की अदालत में मुख्य अभियोजन गवाह के रूप में एफआईआर लेखक पेश हुआ। गवाह ने अदालत के समक्ष स्पष्ट किया कि पीड़ित होटल कारोबारी सुरेश पाल खुद थाने में टाइप की हुई और हस्ताक्षरित लिखित तहरीर लेकर आए थे।
विज्ञापन
अखिलेश दुबे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में ढाई करोड़ रुपये रंगदारी वसूलने से संबंधित मुकदमे में गुरुवार को जिला जज अनमोल पाल की अदालत में अभियोजन ने दूसरे गवाह के रूप में एफआईआर लेखक को पेश किया। गवाह ने कोर्ट में कहा कि सुरेश पाल खुद थाने पर टाइप व हस्ताक्षर की हुई तहरीर लेकर आए थे।

विज्ञापन

बयान दर्ज किए जाने के बाद बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने जिरह भी की। अब पांच अक्टूबर को अभियोजन अपना तीसरा गवाह पेश करेगा। होटल कारोबारी सुरेश पाल ने छह अगस्त 2025 को किदवईनगर थाने में अधिवक्ता अखिलेश दुबे व आयुष उर्फ लवी मिश्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पिछले दिनों सुरेश पाल की अदालत में गवाही हुई तो वह बयान से मुकर गया था। इसी मामले में सुनवाई चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें