Kanpur News: कानपुर की थोक व फुटकर मंडियों में हाल ही में हुई बेमौसम बारिश के कारण हरी सब्जियों के दामों में भारी उछाल आया है। खेतों में पानी भरने से फसलें खराब होने और दो दिनों तक आवक ठप रहने से बाजार में आपूर्ति का संकट गहरा गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कानपुर में हरी सब्जियों के भावों में तेजी आई है। टमाटर के भाव 50 से 60 रुपये किलो हो गए हैं। लौकी 50 किलो में बिक रही है। इसी तरह कद्दू 30 रुपये किलो भाव में बिक रहा है। शिमला मिर्च 120 और परवल भी 120 रुपये किलो बिक रहा है। तरोई 80 से 90 रुपये किलो में बिक रही है। अदरक 200 किलो, धनिया 300 किलो में बिक रही है।
दरअसल, बीते दिनों हुई बरसात के बाद से सब्जियों की फसल खराब गई थी। खेतों में पानी भरने से सड़ गई। इससे बाजार में आपूर्ति का संकट हो गया। बरसात के दौरान दो दिन हरी सब्जियों की आवक ठप हो गई थी। टमाटर के भाव भी कम हुए हैं। नया आलू थोक में 35 रुपये किलो में है। वहीं, फुटकर में शहर के अलग-अलग हिस्सों में अलग रेट हैं। कहीं पर 40 है, तो कहीं 50 से 60 रुपये किलो भी बिक रहा है।