छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में संचालित कैंपस कोर्सों की परीक्षाएं एक फरवरी से शुरू होंगी। हालांकि परीक्षाएं सब्जेक्टिव होंगी। अभी तक विवि प्रशासन ऑब्जेक्टिव परीक्षा कराने जा रहा था। वहीं, विवि से संबद्ध डिग्री कॉलेजों में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं ऑब्जेक्टिव होंगी।
विवि में कैंपस कोर्सों की परीक्षाएं पहले 24 जनवरी से प्रस्तावित थीं। विवि प्रशासन ने सभी विभागों से ऑब्जेक्टिव प्रश्नपत्र तैयार करने के लिए कहा था। सूत्रों ने बताया कि कई विभागों ने पेपर तैयार भी कर लिए थे और छपने के लिए प्रशासन को दे दिए थे। फिर कोरोना की वजह से परीक्षा तिथि विस्तारित की गई है।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. एके मिश्र ने बताया कि डिग्री कॉलेजों में नई शिक्षा नीति के तहत ऑड सेमेस्टर ऑब्जेक्टिव और इवेन सेमेस्टर की परीक्षाएं सब्जेक्टिव होंगी।