फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election Result: जनता का फैसला आज, कानपुर की 10 विधानसभा सीटों पर 93 प्रत्याशी हैं मैदान में

Thu, 10 Mar 2022 06:31 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाली मतगणना को लेकर निर्वाचन आयोग के साथ-साथ राजनीतिक दलों ने भी तैयारी पूरी कर ली है। इन सभी सीटों पर कुल 93 प्रत्याशी मैदान में हैं। 50 प्रत्याशी प्रमुख राजनीतिक दलों से हैं बाकी 43 निर्दलीय के रूप में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आखिर वह घड़ी आ गई, जिसका राजनीतिक दलों ही नहीं आम जनता को भी बेसब्री से इंतजार है। महीनों पहले बिछी चुनावी बिसात में कौन मात देता है, कौन मात खाता है, यह जानने के लिए प्रत्याशियों के साथ-साथ पूरा शहर उतावला है। इस कौतूहलता पर आज उस समय विराम लग जाएगा, जब ईवीएम में बंद 93 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो जाएगा।
विज्ञापन


पता चल जाएगा कि आखिर जनता ने किसे उपयोगी माना है। कानपुर की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाली मतगणना को लेकर निर्वाचन आयोग के साथ-साथ राजनीतिक दलों ने भी तैयारी पूरी कर ली है। इन सभी सीटों पर कुल 93 प्रत्याशी मैदान में हैं।

50 प्रत्याशी प्रमुख राजनीतिक दलों से हैं बाकी 43 निर्दलीय के रूप में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इन सभी को चुनने के लिए इस बार 35 लाख में 20.17 लाख मतदाताओं ने वोट दिया है। जिन लोगों के भाग्य का पिटारा नौबस्ता के सब्जी मंडी परिसर में बने मतगणना स्थल पर खुलेगा, उसमें दो प्रत्याशी प्रदेश की वर्तमान में सरकार में मंत्री की भूमिका में हैं।
विज्ञापन


इनमें कैबिनेट मंत्री सतीश महाना महाराजपुर विधानसभा सीट से और नीलिमा कटियार कल्याणपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ी हैं। इसके अलावा सपा के दो, कांग्रेस के एक और भाजपा के सात विधायकों का भविष्य दांव पर है। एग्जिट पोल और माहौल को देखते हुए इन सभी दस सीटों में दो सीट किदवई नगर व गोविंदनगर में भाजपा की कांग्रेेस से टक्कर है तो बिठूर में मामला त्रिकोणीय बना है। यहां पर भाजपा और सपा के बीच बसपा भी लड़ाई में है। बाकी सात सीटों पर भाजपा और सपा में सीधी टक्कर है।

गल्ला मंडी गेट से 500 मीटर की परिधि में बंद रहेंगी सभी दुकानें
नौबस्ता स्थित नवीन गल्ला मंडी में गुरुवार सुबह आठ बजे से मतों की गणना शुरू होगी। पहले पोस्टल और फिर साढ़े आठ बजे से ईवीएम के मतों को गिनने का काम शुरू होगा। मतगणना के चलते गल्ला मंडी गेट से पांच सौ मीटर की परिधि की सभी दुकानें बंद रहेंगी। इसके साथ ही शराब, बीयर और भांग के ठेके भी बंद रहेंगे। परिणाम आने के बाद किसी भी तरह के जुलूस पर रोक रहेगी। बुधवार शाम को मतगणना परिसर को पूरी तरह से खाली करा लिया गया। दो राउंड की चेकिंग कराकर सुनिश्चित किया गया कि ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों के अलावा कोई भी अनावश्यक व्यक्ति परिसर में न रहे। 

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा शर्मा ने कहा कि सुबह साढ़े पांच बजे से पुलिसकर्मियों और सात बजे से मतगणना से जुड़े अन्य लोगों का प्रवेश पास के आधार पर किया जाएगा। बताया कि स्ट्रांग रूम से मतगणना पंडाल तक एक बार में गणना के लिए 14 ईवीएम ही पहुंचाई जाएंगी। ईवीएम पहुंचाने के लिए बने कॉरिडोर की सुरक्षा को पुख्ता रखने के लिए निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

गलती की नहीं होगी कोई माफी
सुरक्षाकर्मियों से अनावश्यक रोकटोक न करने के लिए कहा गया है। इस बात पर जोर दिया गया है कि किसी भी सूरत में कोई गलती न करे क्योंकि चुनाव आयोग की कार्रवाई कभी भी माफ नहीं होती और सर्विस बुक से हटती भी नहीं है। इससे पहले डीएम और पुलिस आयुक्त ने प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों के साथ परिसर में ही बैठक कर मतगणना से जुड़े उनके विषयों को सुना और निस्तारण किया।

- 12,852 डाक मतपत्र
- 80 प्लस व दिव्यांग श्रेणी के 881 मतदाताओं के पोस्टल बैलेट
- 1835 ईटीपीबीएस
- 507 मतपत्र डाक से हुए प्राप्त
- 9629 डाक मतपत्र पड़े फैसिलिटेशन केंद्र में 
- मतगणना में लगे हें 1068 कार्मिक
- 268 माइक्रो ऑब्जर्वर
- 276 सुपर वाइजर
- 306 गणना सहायक
- 190 गणना सहायक द्वितीय
- 28 कंप्यूटर ऑपरेटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें