उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर कमिश्नरी पुलिस ने विधानसभा चुनाव को सकुशल निपटाने के लिए कवायद शुरू की है। शुक्रवार को पुलिस लाइन में अफसरों की बैठक हुई। पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने प्रत्येक थाने में चुनाव सेल बनाने और वहां एक पुलिस अधिकारी तैनात करने की बात कही।
एडिशनल पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि पहली बार कमिश्नरी में दो तरह के प्रयोग हो रहे हैं। पहला, हर थाने में चुनाव सेल बनाई जाएगी। दूसरा, हर बूथ में एक सिपाही को बूथ लेवल अफसर बनाया जाएगा। यहां मौजूद थाना प्रभारी थाने जाकर सिपाहियों को प्रशिक्षित करेंगे। अब तक थाने वार सूचनाओं का संकलन होता था, लेकिन इस बार बूथ वार संकलन होगा।
एक पुलिसकर्मी पर एक दो बूथ की जिम्मेदारी होगी। उन्होंने सात दिनों में सूचनाओं का संकलन करना होगा। वहीं एडिशनल सीपी आनंद कुलकर्णी ने कहा कि मतदान के समय सभी अधिकारी पुलिस बल की गणना अवश्य अपडेट रखें ताकि ऐसा न हो कि दूसरे जनपद में मतदान कराने चले जाएं और कानपुर में फोर्स कम पड़ जाए।