फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बुजुर्ग महिला ने मौत के लिए गंगा में लगाई छलांग, 'देवदूत' बनकर नाविकों ने बचाई जान, परिजनों को सौंपा

Fri, 03 Apr 2026 03:45 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जाजमऊ गंगा पुल से शुक्रवार सुबह 85 वर्षीय महिला ने नदी में छलांग लगा दी, जिन्हें स्थानीय नाविकों ने बहादुरी दिखाते हुए सुरक्षित बचा लिया। पुलिस ने महिला को उनके परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
जाजमऊ गंगापुल से वृद्धा ने लगाई छलांग - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के जाजमऊ स्थित पुराने गंगा पुल पर शुक्रवार सुबह एक 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने अचानक रेलिंग फांदकर गंगा में छलांग लगा दी। मौत को गले लगाने के इरादे से कूदी महिला के लिए नीचे मौजूद नाविक 'देवदूत' साबित हुए। नाविक और उसके साथी ने अपनी जान की परवाह न करते हुए फौरन नदी में छूत लगाई और डूबती महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

विज्ञापन

घटना शुक्रवार सुबह की है, जब पुल पर राहगीरों की आवाजाही जारी थी। तभी एक वृद्धा ने पुल के बीचों-बीच पहुंचकर नीचे छलांग लगा दी। नीचे मौजूद नाविकों ने जैसे ही महिला को गिरते देखा, उसने बिना समय गंवाए अपने साथी के साथ नाव मोड़ी और नदी में छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित किनारे पर पहुंचाया गया।

विज्ञापन

http://



हिदायत के साथ परिजनों के सुपुर्द किया

बुजुर्ग महिला काफी डरी हुई और थकी हुई लग रही थी। घटना की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई।  महिला की हालत स्थिर होने तक उसे निगरानी में रखा। पूछताछ में महिला के घर का पता मिलते ही उनके परिजनों से संपर्क किया गया। पुलिस ने बुजुर्ग महिला को समझा-बुझाकर और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की हिदायत के साथ परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें