फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: शहर काे मेट्रो स्टेशनों से जोड़ेंगी ई-बसें, परिवहन विभाग ने प्रस्तावित रूटों का सर्वे किया पूरा

Sat, 21 Mar 2026 04:32 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर में मेट्रो यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन विभाग 13 रूटों पर फीडर बस सेवा शुरू करने जा रहा है। 27 मार्च को आरटीए की मंजूरी मिलते ही ई-बसों और निजी बसों का संचालन शुरू हो जाएगा, जो शहर के भीतरी इलाकों को सीधे मेट्रो स्टेशनों से जोड़ेंगी।
विज्ञापन
कानपुर मेट्रो स्टेशन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर शहर के मेट्रो स्टेशनों को ई-बसों से जोड़ा जाएगा। परिवहन विभाग ने 13 रूटों पर इंटर मेट्रो सर्किल बस सेवा शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली है। इस योजना के तहत 30 से 42 सीटर बसें शहर के प्रमुख इलाकों को जोड़ते हुए सीधे मेट्रो स्टेशनों से जुड़ेंगी। इससे यात्रियों को मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने में आसानी होगी। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने सभी प्रस्तावित रूटों का सर्वे पूरा कर लिया है।

विज्ञापन

रूटवार परमिट का प्रस्ताव भी तैयार कर लिया है। अब इस प्रस्ताव पर अंतिम मुहर 27 मार्च को मंडलायुक्त की अध्यक्षता में होने वाली संभागीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) की बैठक में लगेगी। स्वीकृति मिलते ही चरणबद्ध तरीके से बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। वर्तमान में शहर में 13 मेट्रो स्टेशन चालू हैं जिनमें चार अंडरग्राउंड और नौ एलिवेटेड (भूतल) स्टेशन हैं। यूपी मेट्रो के अनुसार, सेंट्रल से नौबस्ता तक मेट्रो सेवा भी जल्द शुरू होने वाली है।

इन रूटों पर दौड़ेंगी बसें
  • आईआईटी–मंधना–चौबेपुर।
  • कल्याणपुर मेट्रो स्टेशन-ब्लू वर्ल्ड-बिठूर।
  • गीतानगर-नमक फैक्टरी-पनकी-सचेंडी।
  • गंगा बैराज-विजयनगर-जरौली।
  • हैलट अस्पताल-गोविंदनगर-कर्रही।
  • हैलट-स्वरूपनगर-मोतीझील।
  • नवीन मार्केट-कंपनी बाग-गंगा बैराज।झकरकटी-रामादेवी-चकेरी एयरपोर्ट।
  • नयागंज-लाल बंगला-जाजमऊ।
  • नौबस्ता-बिधनू और बसंत विहार-चकेरी एयरपोर्ट आदि।

ई-बस के साथ ही निजी बसें भी दाैड़ेंगी
योजना के तहत कुछ रूटों पर ई-बसों का संचालन किया जाएगा जबकि कुछ पर परमिट जारी कर निजी सिटी बसों को चलाने की अनुमति दी जाएगी। इससे निजी ऑपरेटरों को भी अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

मेट्रो स्टेशन कनेक्टिविटी वाले रूटों पर बस संचालन के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसे आरटीए की बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा। मंजूरी मिलते ही योजना को लागू कर दिया जाएगा, जिससे शहरवासियों को बेहतर और सुगम परिवहन सुविधा मिल सकेगी।  -राकेंद्र कुमार सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन)

 
आरटीए की बैठक में जो भी निर्देश जारी होंगे या जो प्रस्ताव पास होगा, उसी आधार पर शहर में योजना लागू की जाएगी।  -महेश कुमार, आरएम, परिवहन निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें