फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: बाग में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, निजी सुरक्षा गार्ड होने की आशंका, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Sat, 21 Mar 2026 04:24 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: कायमगंज में शनिवार को एक आम के बाग में प्राइवेट सुरक्षा गार्ड का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस 'एमएसएफ' बेल्ट के आधार पर शिनाख्त करने और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के अचरा मार्ग स्थित सुभानपुर गांव के मजरा इनायतनगर के पास शनिवार को एक आम के बाग में युवक का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की।

विज्ञापन

युवक नीली पैंट पहने हुए था। इसमें प्राइवेट एमएसएफ (MSF) की बेल्ट लगी मिली है। बेल्ट के आधार पर युवक के निजी सुरक्षा गार्ड होने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार यह बाग डॉक्टर संतोष अग्रवाल का बताया जा रहा है।

विज्ञापन

शव की पहचान कराने का प्रयास
पुलिस ने फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। आसपास के गांवों में शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया पुलिस मामले को आत्महत्या मान रही है। हालांकि अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें