फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बेसमेंट की खोदाई के दौरान बगल के जर्जर मकान का हिस्सा ढहा, छह लोग घायल

Wed, 19 Mar 2025 11:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बेसमेंट की खोदाई के दौरान बगल के जर्जर मकान का हिस्सा ढह गया। घटना अनवरगंज क्षेत्र के हलसी रोड की है। गंभीर रूप से घायल तीन कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनवरगंज के हालसी रोड स्थित बेसमेंट की खोदाई के दौरान बगल में स्थित कारखाने की दीवार ढहने से तीन कर्मचारी समेत छह लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर अनवरगंज थाने का फोर्स और केडीए अधिकारी पहुंचे। गंभीर रूप से घायल तीन कर्मचारियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार कारखाना मालिक अवैध रूप से दूसरे के जर्जर भवन में काम करा रहा था।
विज्ञापन


बता दें कि हालसी रोड में विनोद जैन वर्षों पुराने जर्जर भवन का निर्माण कराने के लिए 23 नवंबर 2020 की रात बेसमेंट में खोदाई करवा रहे थे। खोदाई के दौरान बगल के मकान का एक हिस्सा ढहने से वहां रहने वाले 70 वर्षीय राकेश शर्मा घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। मामले में केडीए ने आरोपी परिवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।

बुधवार को फिर उसी जगह खोदाई कार्य चल रहा था। इस जमीन के बगल में विनोद जैन का ही जर्जर भवन भी है, जहां गुड्डू अवैध रूप से कपड़ों की सिलाई का कारखाना चलाता है। खोदाई के दौरान कारखाने की दीवार भरभराकर गिरी गई। दीवार से सटे बैठे कारखाने के कर्मचारी कारवालो नगर निवासी मुर्तजा, बकरमंडी ईदगाह निवासी अरशद, वसीम गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, आयुषी, आरती और मुन्नीदेवी भी मलबे में दबकर घायल हो गईं।
विज्ञापन


सभी घायलों को चमनगंज स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां से तीनों महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। वहीं, तीनों कर्मचारियों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। अनवरगंज थाना प्रभारी अशोक दुबे ने बताया कि विनोद जैन का परिवार भूटान में होने की जानकारी मिली है। गुड्डू अवैध रूप से जर्जर भवन में कारखाना चला रहा था। वह भी आरोपी है। तहरीर मिलने रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें