Kanpur News: ड्रग इंस्पेक्टर ओमपाल ने बताया कि मसाइको फर्म की ओर से जांच के क्रम में प्रस्तुत किए गए दवाओं के बेचने के बिल में से 28 बिलों का सत्यापन न हो पाने के कारण फर्म के खिलाफ कलक्टरगंज थाना में तहरीर दी गई है।
कानपुर में नशीली दवाओं का कारोबार करने के मामले में अब ड्रग विभाग ने मसाइको मेडिकल फर्म के खिलाफ कलक्टरगंज थाना में तहरीर दी है। मसाइको की जांच दिसंबर 2024 से चल रही है, जिसमें 11 नवंबर को एक बार फिर से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त ने छापा मारा। इसके बाद 13 नवंबर को इनका लाइसेंस भी निरस्त कर दिया गया और मंगलवार को इनके खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विभाग के पास नशीली दवा की सूचना एक साल पहले दिसंबर 2024 में आई थी। उस समय विभाग ने तुरंत ही छापा मारा। यहां मौके पर नारकोटिक्स श्रेणी में आने वाली दवाएं मिली थीं। विभाग ने संचालक अभिषेक से खरीद और बिक्री के कागज मांगे, तो ये नहीं दे पाए। विभाग ने इन्हें दस्तावेज प्रस्तुत करने का समय दिया। इस प्रक्रिया में करीब एक महीना लग गया, जिसके बाद संचालक ने दस्तावेज उपलब्ध कराए।