फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: सड़क किनारे मिला घायल अज्ञात युवक, अस्पताल में मृत घोषित; वाहन की टक्कर से मौत की आशंका

Fri, 21 Nov 2025 10:41 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: शमसाबाद थाना क्षेत्र में हजियांपुर मंदिर के पास सड़क किनारे गड्ढे में घायल मिले अज्ञात युवक को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।  पुलिस को वाहन की टक्कर से मौत होने की आशंका जताई है।

विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव हजियांपुर मंदिर के पास शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे राहगीरों ने एक 38 वर्षीय युवक को घायलावस्था में सड़क किनारे गड्ढे में पड़ा देखा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शर्ट पर खून लगा था। पुलिस आशंका जता रही है कि किसी वाहन की टक्कर से युवक घायल हुआ होगा। पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें