फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: झकरकटी बस अड्डे की डीपीआर और नक्शा फाइनल, 143 करोड़ से बदलेगी सूरत; अगले माह से शिफ्टिंग की कवायद

Fri, 19 Jun 2026 02:40 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: झकरकटी बस अड्डे के 143 करोड़ के पुनर्विकास की डीपीआर फाइनल हो गई है। बस अड्डे को सिग्नेचर सिटी और विकास नगर शिफ्ट करने की तैयारी है और अगले माह निर्माण कंपनी को साइट हैंडओवर कर दी जाएगी।
विज्ञापन
झकरकटी बस अड्डा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में झकरकटी बस अड्डे के पुनर्विकास के लिए तैयार की गई डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) और नक्शा लगभग फाइनल हो गया है। बस अड्डे के निर्माण के लिए चयनित पंजाब की कंपनी सीगल ने बीते दिनों परिवहन निगम के लखनऊ स्थित मुख्यालय में हुई बैठक में डीपीआर प्रस्तुत की।

विज्ञापन

परिवहन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, अगले माह तक बस अड्डा कंपनी को हैंडओवर कर दिया जाएगा। पीपीपी मॉडल के तहत बस अड्डे का पुनर्विकास कार्य 143 करोड़ से होना है। करीब तीन साल पहले योजना बनी थी। बस अड्डे की शिफ्टिंग का रोड़ा अटकने से अभी तक काम शुरू नहीं हो सका है।

विज्ञापन

एक सप्ताह में स्थिति हो जाएगी स्पष्ट
अब परिवहन निगम ने सिग्नेचर सिटी और विकासनगर स्थित कार्यशाला को बस अड्डे को शिफ्ट करने के लिए चुना गया है। की है। सीगल कंपनी ने मिट्टी का परीक्षण शुरू कराया है। कंपनी के आरके सिंह ने बताया कि डीपीआर फाइनल हो गई है। बस अड्डे के तीन डिजाइन बनी हैं। एक चुनी जानी है। एक सप्ताह में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें