">http://
इन इलाकों में मचा हाहाकार
लाइन में आए फ्यूज फॉल्ट और केबल बक्सा फुकने की वजह से मंधना, कुरसौली, मोहनपुर, पेम, पचोर, कुकरादेव, बगदौधी बांगर और शिवा विहार समेत कुल 96 गांवों में अंधेरा छा गया। 15 घंटे से अधिक समय तक बिजली न आने के कारण न केवल घरों की रोशनी गुल रही, बल्कि पानी की टंकियां भी खाली हो गईं।
इन्वर्टर-मोबाइल जवाब दे गए, लोग हुए बेहाल
लंबी कटौती के कारण घरों के इन्वर्टर भी जवाब दे गए, जिससे लोगों को भारी उमस का सामना करना पड़ा। मोबाइल डिस्चार्ज होने से संपर्क टूटने का डर भी बना रहा। लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसते रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन द्वारा समय रहते मरम्मत न कराने का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।