कानपुर में बर्रा के ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में हुए मुन्नालाल उत्तम और राजदेवी की हत्या में आरोपी दोनों भाई राहुल और रोहित पुलिस कस्टडी रिमांड के बाद जब जेल भेजे गए, तो वह बैरक में झगड़ पड़े। दोनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाया। बंदी रक्षकों ने बीच बचाव कर दोनों को अलग किया। इसके दोनों आपस में बातचीत करने लगे।
रविवार को रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद बर्रा पुलिस ने सैन्यकर्मी राहुल और उसके भाई रोहित को जेल भेज दिया था। मौजूदा समय में दोनों को वर्तमान में आइसोलेशन बैरक में रखा गया है । पुलिस कस्टडी रिमांड के बाद जब दोनों वापस जेल पहुंचे, तो कोमल उर्फ आकांक्षा को लेकर आपस में विवाद करने लगे।