कानपुर में दोहरे हत्याकांड के मामले की जांच में जुटी पुलिस को गुरुवार को एक और खुलासा किया है। पूछताछ में गोद ली हुई हत्यारोपी बेटी कोमल ने बताया कि दो साल पहले एक पारिवारिक समारोह में उसकी मुलाकात राहुल से हुई थी। इसके बाद राहुल ने इंस्ट्राग्राम पर प्रोफाइल सर्फ कर उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। इसके बाद दोनों ने बातचीत के दौरान एक-दूसरे के नंबर शेयर कर बातचीत शुरू कर दी थी। इसके बाद दोनों में प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था।
48 घंटे में 17 घंटे हुई थी बातचीत
हत्याकांड के बाद पुलिस ने कोमल की दो दिन कॉल डिटेल निकलवाई थी। जिसमें पता चला कि कोमल ने पिछले 48 घंटों में 17 घंटे रोहित से बातचीत की बात सामने आई थी। हालांकि वारदात केबाद कोमल ने ट्रूकॉलर डाटा, कॉल लॉग, व्हाट्सएप चैट और व्हाट्स एप कॉल का डाटा डिलीट कर दिया था। लेकिन पुलिस ने सीडीआर के जरिए पुलिस ने उससे सारी जानकारियां हासिल कर लीं। पुलिस बातचीत का सारा रिकार्ड कोर्ट में साक्ष्य के तौर पर पेश करेगी।