भाई और प्रेमिका पर मढ़ता रहा आरोप
रोहित इस दौरान कहता रहा कि उसे कोमल और राहुल ने बरगलाया था। वह पहले दोनों की हत्या करने को तैयार नहीं था। फिर कोमल ने उसे भी अपने झांसे में लेकर उससे यह घटना कराई। कोमल कह रही थी कि आगे वह राहुल को छोड़कर उसे अपना लेगी।
सेना के अफसरों ने बिना वारंट देने से किया था इनकार
दोहरे हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता राहुल को गिरफ्तार करने मुंबई पहुंची पुलिस को सेना के अफसरों ने बिना वारंट सुपुर्दगी में देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने गुरूवार को कोर्ट से गिरफ्तारी का वारंट लेकर सेना व्हाट्सएप के जरिए सेना के अधिकारियों को भेजा। तब आरोपी को सेना के अधिकारियों ने पुलिस को सौंप दिया।
फिर...कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट
हत्याकांड के खुलासे के बाद पुलिस की एक टीम पांच जुलाई को मुंबई रवाना हो गई थी। इसमें सह विवेचक नौबस्ता थाने के एसएसआई जमाल अहमद, जनता नगर चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार और हेड कांस्टेबल अवनीश कुमार शामिल हैं। वह सैन्य अधिकारियों से मिले और पूरा घटनाक्रम बताते हुए उसे अपने साथ ले जाने की अनुमति मांगी, लेकिन सैन्य अधिकारियों ने बिना न्यायालय वारंट के राहुल को सौंपने से मना कर दिया था। इस पर पुलिस ने गुरुवार को न्यायालय से वारंट जारी करा सैन्य अधिकारियों को सह विवेचक को व्हाट्सअप कर दिया। इसके बाद उसे लेकर शहर के लिए रवाना हो गए।