फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dog Attack: घाटमपुर में दो घंटे में कुत्ते ने 26 लोगों को काटा, मासूम बच्ची का चेहरा बुरी तरह नोंचा

Wed, 21 Dec 2022 09:58 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, घाटमपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
कानपुर के घाटमपुर के भीतरगांव के कुडनी कस्बे में मंगलवार की देर रात दो घंटे पागल कुत्ते का खौफ रहा। पागल कुत्ते ने कई बच्चों समेत 26 लोगों को काटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। कुत्ते ने कुड़नी हनुमान मंदिर से बाजार तक लोगों को दौड़ा- दौड़ा कर शिकार बनाया। 
विज्ञापन


गुस्साए ग्रामीणों ने देर रात घेरकर पागल कुत्ते को मार डाला। कुत्ते का शिकार हुए लोगों को सीएचसी भीतरगांव भेजे गए, यहां से चार लोगों को हैलट भेज दिया गया। एक बच्ची का चेहरा बुरी तरह नोंचा गया है। बच्ची आईसीयू में संघर्ष कर रही है। बच्ची का तीन घंटे ऑपरेशन चला है। वहीं, दस मरीज कानपुर के निजी अस्पताल में उपचार करा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें