फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: चलती स्कूटी पर डॉक्टर को आया हार्ट अटैक, केपीएम के पूर्व ईएनटी सर्जन की मौत, परिजन रो-रोकर बेहाल

Sun, 04 Oct 2026 03:12 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बाबूपुरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत आनंदपुरी गेट के पास शनिवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। केपीएम अस्पताल के सेवानिवृत्त ईएनटी सर्जन डॉ. नरेश चंद्रा (67) की चलती स्कूटी पर अचानक तबीयत बिगड़ने और हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बाबूपुरवा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम आनंदपुरी गेट के सामने स्पीड ब्रेकर पर स्कूटी उछलने के दौरान सेवानिवृत्त ईएनटी सर्जन नरेश चंद्रा (67) की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों के मुताबिक इसी दौरान उन्हें हार्टअटैक पड़ा और वह स्कूटी से सड़क पर गिर गए। गिरने से उनके हाथ और मुंह में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें तत्काल निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

किदवई नगर बी-ब्लॉक निवासी नरेश चंद्रा केपीएम अस्पताल में ईएनटी सर्जन रहे थे। करीब तीन वर्ष पहले वह सेवानिवृत्त हो गए थे। इसके बाद किदवई नगर में निजी क्लीनिक चलाते थे। परिवार में पत्नी सुनीता गुप्ता, बेटा यश चंद्रा और शादीशुदा बेटी अंकिता हैं। बेटा यश मुंबई में निजी नौकरी करता है। परिजन के मुताबिक शनिवार शाम करीब 5:30 बजे नरेश चंद्रा क्लीनिक बंद करने के बाद स्कूटी से घर लौट रहे थे। आनंदपुरी गेट के सामने पहुंचते ही उनकी स्कूटी सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर पर उछल गई।

विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
इसी दौरान उनकी हालत अचानक बिगड़ गई और वह संतुलन खोकर सड़क पर गिर पड़े। परिजनों का कहना है कि उन्हें इसी दौरान हार्टअटैक पड़ा था। सड़क पर गिरने से उनके हाथ और मुंह में गंभीर चोटें आईं। हादसा देख मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और नरेश चंद्रा को पास के निजी अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर बाबूपुरवा पुलिस भी पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें