फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 8 संदिग्धों के लिए गए डीएनए सैंपल

Fri, 04 Feb 2022 02:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

ककवन के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी के साथ पिछले साल सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। अक्तूबर में जब वह गर्भवती हो गई तब इसकी जानकारी परिवार वालों को हुई। जिसके बाद लेखपाल रंजीत व गांव निवासी करन के अलावा तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
16 साल की नाबालिग के साथ रेप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ककवन के एक गांव में किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आठ और संदिग्ध लोगों के डीएनए सैंपल करवाए हैं। सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। इसके पहले किशोरी के पिता व जेल में बंद दोनों आरोपियों के भी सैंपल भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन


अब तक कुल 11 सैंपल भेजे गए हैं। जब इन सभी की जांच रिपोर्ट आएगी तो स्पष्ट हो जाएगा कि दुष्कर्म किसने किया था। अज्ञात आरोपियों के बारे में पुलिस की तफ्तीश जारी है। ककवन के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी के साथ पिछले साल सामूहिक दुष्कर्म हुआ था।

अक्तूबर में जब वह गर्भवती हो गई तब इसकी जानकारी परिवार वालों को हुई। जिसके बाद लेखपाल रंजीत व गांव निवासी करन के अलावा तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन


दिसंबर महीने में जब प्रसव हुआ तो पीड़िता की मौत हो गई जबकि नवजात मृत ही पैदा हुआ। तब पुलिस ने करन और लेखपाल को जेल भेजा था। एसपी आउटर अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि जांच में आठ और संदिग्ध सामने आए।
विज्ञापन


इसलिए उनके भी डीएनए सैंपल इकट्ठा कर जांच के लिए भेजा गया है। जेल में बंद आरोपियों के खिलाफ पुलिस चार्जशीट भी दाखिल कर चुकी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें