फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी पासपोर्ट मामला: आरोपी वसीम अली के पास से पुलिस ने बरामद किए 30 पासपोर्ट, सभी निरस्त

Fri, 04 Feb 2022 02:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कर्नलगंज पुलिस व क्राइम ब्रांच ने पिछले सप्ताह वसीम अली नाम के शख्स को गिरफ्तार किया था। खुलासा किया था कि वसीम अली लोगों के फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र समेत अन्य दस्तावेज तैयार करता है। उसी आधार पर वैध पासपोर्ट बनवा लेता था। उसके पास से तीस पासपोर्ट बरामद हुए थे।
विज्ञापन
भारतीय पासपोर्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्जी दस्तावेजों पर असली पासपोर्ट बनाने के मामले में पुलिस ने 30 पासपोर्ट निरस्त करवाते हुए धारकों को नोटिस भेजा है। नोटिस के जरिये तय समय में बयान दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। कर्नलगंज पुलिस व क्राइम ब्रांच ने पिछले सप्ताह वसीम अली नाम के शख्स को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


खुलासा किया था कि वसीम अली लोगों के फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र समेत अन्य दस्तावेज तैयार करता है। उसी आधार पर वैध पासपोर्ट बनवा लेता था। उसके पास से तीस पासपोर्ट बरामद हुए थे। डेढ़ हजार से अधिक पासपोर्ट बनवाने की जानकारी भी पुलिस को मिली थी।

कर्नलगंज पुलिस ने बरामद पासपोर्ट को निरस्त करवाते हुए पासपोर्ट धारकों को नोटिस जारी कर बयान के लिए बुलाया है। एसीपी कर्नलगंज त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि सभी के बयान दर्ज किए जाएंगे। उनका आपराधिक इतिहास है या नहीं ये भी पता किया जा रहा है। जो तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कोर्ट ने रिमांड अर्जी की नामंजूर

वसीम को जेल भेजने के बाद तमाम जानकारियां अधूरी हैं। इतना बड़ा फर्जीवाड़ा वसीम अकेले नहीं कर सकता। मगर उसने कोई नाम नहीं बताए थे। इस स्थिति में पुलिस कस्टडी रिमांड पर उसको लेना चाहती थी। इसलिए कोर्ट में अर्जी दी थी। अर्जी पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उसको खारिज कर दिया। 

सौ और लोगों का डाटा मिला

पुलिस ने आरोपी का लैपटॉप, मोबाइल व कई पेन ड्राइव कब्जे में ली थीं। उसका डाटा रिकवर कराने में पुलिस जुटी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पेन ड्राइव से सौ और लोगों का डाटा मिला है। इन सभी का वह इसी तरह से पासपोर्ट बनवाने वाला था। लेकिन उसके पहले ही वह पकड़ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें