फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: रात तीन बजे डीएम ने करवाई अवैध खनन पर कार्रवाई, मिट्टी ले जाते पांच डंपर जब्त

Thu, 24 Mar 2022 10:25 PM IST
अनुराग सक्सेना माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर।

सार

डीएम को रात करीब 3.20 बजे आवास विकास कल्याणपुर में अवैध खनन की जानकारी मिली। डीएम के बताए स्थान पर पहुंचे खनन अधिकारियों ने पाया कि प्लॉट में धड़ल्ले से खुदाई कर मिट्टी डंपर पर डाल दी गई थी।
विज्ञापन
अवैध खनन करता पकड़ा गया डंपर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अवैध खनन पर जिला प्रशासन का सख्ती का चाबुक चला है। बुधवार रात तीन बजे जिलाधिकारी नेहा शर्मा को सोशल मीडिया के जरिये अवैध खनन की जानकारी मिली। इसपर डीएम के निर्देश पर खनन विभाग ने कल्याणपुर और पनकी क्षेत्र में अवैध खनन कर मिट्टी का परिवहन करते पांच डंपरों को पकड़ा।

विज्ञापन


डीएम को रात करीब 3.20 बजे आवास विकास कल्याणपुर में अवैध खनन की जानकारी मिली। डीएम के बताए स्थान पर पहुंचे खनन अधिकारियों ने पाया कि प्लॉट में धड़ल्ले से खुदाई कर मिट्टी डंपर पर डाल दी गई थी। अफसरों ने जेसीबी और एक डंपर को सीज कर दिया।

विज्ञापन

इस बीच पनकी में मिट्टी के परिवहन की जानकारी भी जिला प्रशासन को सोशल मीडिया के जरिये मिली। अफसरों ने छापा मार मिट्टी से लदे चार डंपर सीज कर दिए। बता दें कि कुछ दिन पहले भी डीएम के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन को रोका गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें