फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: डीएम ने बांटे टैबलेट…बच्चों को दिए सफलता के पांच सूत्र, कहा- उत्सुकता ही छात्र जीवन की असली ताकत

Thu, 09 Oct 2025 03:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: श्रीमती रामकली इकबाल बहादुर ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने छात्रों को टैबलेट बांटे और सफलता के पांच सूत्र दिए। उन्होंने छात्रों से उत्सुकता बनाए रखने और रील देखने की बजाय डिवाइस का इस्तेमाल सिर्फ पढ़ाई के लिए करने की अपील की।
विज्ञापन
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बांटे टैबलेट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सरसौल ब्लॉक के पुरवामीर स्थित श्रीमती रामकली इकबाल बहादुर ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों से संवाद करते हुए सफल जीवन के पांच सूत्र साझा किए। जिलाधिकारी ने कहा कि छात्रों में सबसे जरूरी चीज उत्सुकता होती है। यदि आपके अंदर जानने की ललक है, तो आप कोई भी कार्य आसानी से कर सकते हैं। उन्होंने बच्चों को समझाया कि डिवाइस के सहारे ही न बैठे पढ़ना और लिखना सबसे जरूरी है। सिर्फ स्क्रीन घिसने से लिखने की क्षमता खत्म हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि पहले इंसानों के पास पूंछ होती थी, लेकिन उसका इस्तेमाल बंद कर देने से वह विलुप्त हो गई। इसी तरह अगर हम सिर्फ मोबाइल चलाएंगे, तो लिखने की आदत भी खत्म हो जाएगी। जिलाधिकारी ने बच्चों को सलाह दी कि मोबाइल और टैबलेट का इस्तेमाल सिर्फ पढ़ाई के लिए करें रील देखने में समय न गवाएं। कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी लाल सिंह तोमर,विधायक महेश त्रिवेदी, ब्लॉक प्रमुख डॉक्टर विजयरत्ना सिंह तोमर, प्रधानसंघ अध्यक्ष रोहित सिंह तोमर सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें