विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया
विद्यार्थियों के लिए विभिन्न इंटर हाउस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा एवं कल्पनाशीलता का प्रदर्शन किया। प्रबंधक अजय त्रिवेदी ने बताया कि कक्षा एक से चार तक के नन्हे विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए रंगोली, दीया मेकिंग एवं तोरण मेकिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
स्कूलों में दीपोत्सव पर्व मनाया गया
पोनी रोड स्थित दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज में रंगोली एवं क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र चंचल दीक्षित, माही श्रीवास्तव, उपासना अवस्थी एवं नैन्सी झा को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य सुधा तिवारी और अभिषेक तिवारी मौजूद रहे। गांधी नगर स्थित ब्राइट कैरियर, आनंद नगर स्थित शिवम कांवेंट समेत अन्य स्कूलों में भी दीपोत्सव पर्व मनाया गया।