फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: शुक्लागंज में एसपी-एएसपी ने की पैदल गश्त, दुकानों पर परखी सुरक्षा, सतर्कता बरतने के दिए दिशा-निर्देश

Sat, 07 Nov 2026 09:30 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: धनतेरस और दीपावली के मद्देनजर शुक्लागंज में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के लिए एसपी जयप्रकाश सिंह और एएसपी आयुष श्रीवास्तव ने राजधानी मार्ग व प्रमुख बाजारों में पैदल गश्त की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने ज्वैलर्स की दुकानों की सुरक्षा परखी और दुकानदारों को सतर्कता बरतने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
राजधानी मार्ग पर पैदल गश्त करते एसपी व एएसपी - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्लागंज में धनतेरस व दो दिन बाद दिवाली के त्योहार को देखते हुए एसपी जयप्रकाश सिंह व एएसपी आयुष श्रीवास्तव ने शुक्रवार को प्रमुख बाजारों में पैदल गश्त की। लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया। इस दौरान ज्वैलर्स की दुकानों की चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था परखी।

विज्ञापन

वहीं, दुकानों में उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने, अधिक नकदी अथवा बहुमूल्य आभूषणों के परिवहन के दौरान आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने की सलाह भी दी गई।

Trending Videos
विज्ञापन





सभी बाजारों में पुलिस की तैनाती की गई

साथ ही, ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी के निर्देश दिए। गंगाघाट कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि त्योहार को देखते हुए सभी बाजारों में पुलिस की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें